Jump to Main Content
Department Of Higher Education
mono
header
 

07272-228211 [email protected]

रेड रिबन क्लब

युवाओं में एच.आर्इ.वी.एडस संबंधी जागरूकता एवं आवश्यक जीवन-कौशल के विकास हेतु प्रदेश के विभिन्न महाविधालयो शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से रेड रिबन क्लब संचालित है। म.प्र. राज्य एड़स नियंत्रण समिति इसकी समस्त गतिविधियों पर संचालन करती है।
महाविधालयोंशिक्षण संस्थाओं को प्रतिवर्ष 2500- रू. राशि बजट के रूप में आवंटित की जाती है। राशि के आवंटन एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम समस्त गतिविधियों के संचालन हेतु जिला नोडल अधिकारी उत्तरदायी होते है। महाविधालय में क्लब द्वारा विश्व एडस दिवस, युवा दिवस तथा अन्य अवसरों पर एडस जागरूकता संबंधी कार्यक्रम कर प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाती है जैसे निबंध, पोस्टर, स्लोगन, प्रश्नमंच आदि । छात्राओं को रक्तदान हेतु प्रेरित भी किया जाता है। शिविर का भी आयोजन किया जाता है। पीयर एजुकेटर्स भी तैयार किये जाते है।
म.प्र. राज्य एडस नियंत्रण समिति की अनुशंसा पर सत्र 2008-09 से शासकीय कन्या महाविधालय, देवास में रेड रिबन, इको क्लब, एडस नियंत्रया हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने से संबंधित विविध प्रयास किए गए।